'कलंक' BOX OFFICE: बंपर ओपनिंग के बाद- दूसरे दिन धड़ाम से गिरा फिल्म का कलेक्शन
Recommended Video
अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी वरुण धवन- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म कलंक बुधवार को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। या यूं कह लें ज्यादातर निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ ही रहा है। लेकिन ऐसे में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग दी है। दो दिनों में फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
हालांकि जहां फिल्म ने 21.60 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी नीचे गिर आया है। गुरुवार को फिल्म ने 11.45 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि काफी कम है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक फिल्म 80 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।

फिलहाल फिल्म के पास कमाने के लिए लंबा वीकेंड है। शुक्रवार को देशभर में गुड फ्राइडे की छुट्टियां हैं, फिर शनिवार और रविवार.. बता दें, कलंक भारत में 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म को मल्टीप्लेक्स दर्शकों से भी काफी फायदा मिला है। लेकिन फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से ही शुरु होगी।


Click it and Unblock the Notifications