..................... Kabir Singh Day 6 Box Office Collection, Film earn 100 percent profit - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: शाहिद कपूर की सोलो ब्लॉकबस्टर 'कबीर सिंह'- मुनाफा जानकर हैरान रह जाएंगे

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने 6 दिनों में 120.81 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। खास बात है कि 60 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म फिल्म ने 100 प्रतिशत से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है। फिल्म ने 60.81 करोड़ का मुनाफा कमा लिया है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

यह शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो चुकी है। ना सिर्फ पहली 100 करोड़ी, बल्कि यह शाहिद की पहली सोलो ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। रीमेक होकर भी कबीर सिंह को लोग पसंद कर रहे हैं। इसे शाहिद कपूर और निर्देशक की जीत मान सकते हैं।

Kabir Singh

साल 2019 में अब तक 7 फिल्मों ने मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई है। जिसमें अब कबीर सिंह भी शामिल हो चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि कबीर सिंह उरी को पीछे कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन पाती है या नहीं। जनवरी में रिलीज विकी कौशल की उरी को अब तक कोई पीछे नहीं पाया है। सलमान खान की भारत भी उरी (244 करोड़) को पीछे करने में असफल रही है।

यहां जानें 2019 की मुनाफेदार फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X