..................... Kabir Singh Day 5 Box Office Collection, crosses 100 crore mark - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 5 दिनों में 100 करोड़ पार 'कबीर सिंह'- शाहिद कपूर का धमाकेदार रिकॉर्ड

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने मंगलवार को धमाकेदार कमाई के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। जी हां, फिल्म ने महज 5 दिनों में 104.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अब यह शाहिद कपूर की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम 200 करोड़ तक भी जा सकता है।

कबीर सिंह ने इस साल की कई फिल्मों को पीछे कर दिया है। जबकि अभी भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कोई शक नहीं कि यह शाहिद की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल हो चुकी है। सिंगल थियेटर हो या मल्टीप्लेक्स लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। रीमेक होकर भी कबीर सिंह को लोग पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म और निर्देशक की जीत मान सकते हैं।

Kabir Singh

लगभग 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म हिट हो चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि कबीर सिंह उरी को पीछे कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन पाती है या नहीं। जनवरी में रिलीज विकी कौशल की उरी को अब तक कोई पीछे नहीं पाया है। सलमान खान की भारत भी उरी (244 करोड़) को पीछे करने में असफल रही है।

बहरहाल, यहां जानें 2019 की 100 करोड़ी फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X