कबीर सिंह DAY 2 बॉक्स ऑफिस - सलमान खान की 'भारत' को भी पीछे करेंगे शाहिद कपूर!
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने 20 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। जहां समीक्षकों ने फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया दी है, वहीं, आम पब्लिक को फिल्म काफी पसंद आ रही है। खासकर शाहिद कपूर ने बेतहाशा तारीफें लूटी हैं। बहरहाल, बता दें फिल्म का दूसरा दिन भी धमाकेदार जा रहा है। दूसरे दिन की ऑक्यूपेंसी के मामले में फिल्म ने सलमान खान की भारत को भी पीछे कर दिया है।

जहां पहले दिन फिल्म ने 50-55 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दिखाई थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 60-65 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो कि सलमान खान के भारत की ऑक्यूपेंसी से भी ज्यादा है। शाम के शोज में यह आंकड़ा और भी बढ़ चुका है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ऑक्यूपेंसी के हिसाब से दूसरे दिन फिल्म 25-27 करोड़ तक का कलेक्शन दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications