कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस: तीसरे वीकेंड भी जारी शाहिद कपूर की सुनामी, 25 दिन में 250 करोड़ पार
शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह की बॉक्स ऑफिस सफलता ऐतिहासिक है। फिल्म की कमाई रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। तीसरे वीकेंड भी फिल्म ने 9.5 करोड़ की कमाई की और फिलहाल फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 256 करोड़ पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि फिल्म करीब 275 - 278 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करेगी।
गौरतलब है कि शाहिद कपूर की पहली 100 करोड़ी फिल्म पद्मावत का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस 282 करोड़ था और उनकी सोलो फिल्म कबीर सिंह जल्दी ही इस मल्टीस्टारर फिल्म को टक्कर देती नज़र आ सकती है। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में भी रिकॉर्ड्स बनाना नहीं छोड़ रही है।



Click it and Unblock the Notifications











