'कबीर सिंह' की रिकॉर्डतोड़ कमाई- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शाहिद का धमाका
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने भारत में 190.64 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खास बात है कि आने वाले दो दिनों के कलेक्शन के साथ 'कबीर सिंह' सलमान खान की फिल्म 'भारत' को पीछे छोड़ देगी।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम 250 करोड़ तक भी जा सकता है। और 2019 की टॉप फिल्म बन सकती है। कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने काफी तारीफें लूटी हैं। लंबे समय के बाद शाहिद के हाथों सोलो ब्लॉकबस्टर लगी है।

रंगून और बत्ती गुल मीटर चालू की असफलता के बाद शाहिद कपूर को एक हिट फिल्म की बेसब्री से दरकार थी, जिसे कबीर सिंह ने पूरा कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications