#Elaan: ट्यूबलाइट 200 करोड़ कमाएगी लेकिन लोग हमारी फिल्म को बकवास बोलेंगे!
सलमान खान, कबीर खान और ईद। इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता है। 2012 में दोनों पहली बार साथ आए और एक था टाईगर दी। इसके बाद 14 में बजरंगी भाईजान ने फैन्स को चौंका दिया।
वो सलमान खान की पहली 300 करोड़ क्लब की एंट्री थी। अब ट्यूबलाइट रिलीज़ हो चुकी है। और कबीर खान ने पहले ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर एक बात साफ साफ कह दी है।

उनका कहना है कि फिल्म के साथ सलमान खान का नाम जुड़ गया है। इसलिए अगर फिल्म 200 करोड़ भी कमा लेगी तो लोग कहेंगे कि बकवास फिल्म है। अभी किसी और ने 200 करोड़ के कमाए होते तो उसकी जमकर तारीफ होती।
लेकिन सलमान खान के नाम के साथ ब्लॉकबस्टर जुडा हुआ है इसलिए लोग हमसे कुछ ज़्यादा ही उम्मीदें कर रहे हैं। अब कबीर खान वैसे तो काफी समय से ट्यूबलाइट की इज़्जत बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
लेकिन हम आपको बताते हैं एक सौ टके की बात। वो ये कि ट्रेड पंडित बॉबी सिद्धू की मानें तो फिल्म 250 करोड़ से ज़्यादा नहीं कमाएगी। और इसके कई कारण हैं।
और ये 250 करोड़ के कयास लगाने के पुख्ता सुबूत ट्रेलर से ही मिल गए थे। सबको काफी उम्मीदें थीं लेकिन ट्रेलर में कुछ मिला ही नहीं। सब कुछ ढूंढते रह गए पर कुछ नहीं मिला।
जानिए ट्यूबलाइट के पॉज़िटिव और निगेटिव पॉइंट जो तय करेंगे कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है या नहीं -


Click it and Unblock the Notifications











