..................... Kabir Khan Box Office: 300 crore blockbuster with Salman Khan, will Ranveer's 83 break the record! - Hindi Filmibeat

कबीर खान बॉक्स ऑफिस: सलमान खान के साथ 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर, रणवीर की 83 से तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड!

कबीर खान फिल्म 83 के साथ सिनेमाघरों पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। समीक्षकों द्वारा फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म के निर्देशन, अभिनय, संगीत से लेकर हर चीज को सराहा जा रहा है। वहीं, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

कबीर खान की बात करें तो फिलहाल सलमान खान स्टारर बजरंगी भाईजान निर्देशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, क्या रणवीर की 83 ये रिकॉर्ड तोड़ देगी? देखना दिलचस्प होगा।

kabir-khan-box-office

सलमान खान और कबीर खान की जोड़ी ने एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्में दी हैं। 2020 में उन्होंने 'द फॉरगटन आर्मी- आजादी के लिए' वेब सीरीज का निर्देशन भी किया था। लेकिन फिल्मों की बात करें तो साल 2017 में आई फिल्म ट्यूबलाइट के बाद निर्देशक अब सीधे 83 लेकर आ रहे हैं और दर्शकों से तारीफें लूटने के लिए बेसब्र हैं।

83 की ओपनिंग

83 की ओपनिंग

फिल्म 83 की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग दे सकती है। वहीं, वीकेंड पर यह आंकड़ा दुगुना हो सकता है।

बता दें, 83 को बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडरमैन- नो वे होम' से बड़ी टक्कर मिली है।

2006 में शुरुआत

2006 में शुरुआत

साल 2006 में फिल्म काबुल एक्सप्रेस के साथ कबीर खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवार्ड सम्मान दिया गया था। इससे पहले कबीर खान दो डॉक्यूमेंट्री बना चुके थे।

शानदार फिल्में

शानदार फिल्में

इसके बाद साल 2009 में 'न्यूयॉर्क', साल 2012 में 'एक था टाइगर' जैसी फिल्मों के साथ कबीर खान सफलता के रास्ते पर निकल पड़े थे। उनकी हर फिल्म को तारीफ मिल रही थी।सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'एक था टाइगर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने 198 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सीक्वल फिल्मों के फेवर में नहीं

सीक्वल फिल्मों के फेवर में नहीं

लेकिन उसके बाद टाइगर सीरीज की बाकी फिल्में 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' को कबीर खान ने नहीं, बल्कि दूसरे निर्देशकों ने आगे बढ़ाया।

कबीर खान सीक्वल फिल्मों के फेवर में नहीं हैं। एक बार उन्होंने कहा था-"फिल्म इंडस्ट्री में जैसे ही कोई फिल्म हिट होती है, लोग उसका सीक्वल बनाना शुरू कर देते हैं। टाइगर ही नहीं न्यूयॉर्क के बाद भी लोग कहने लगे कि सीक्वल कब बनेगा। मैंने उनसे कहा कि 'यदि आपने फिल्म देखी है, तो आप देखेंगे कि सभी पात्र मर जाते हैं, मैं किसके बारे में फिल्म बनाऊंगा?'।"

300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर

300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर

कबीर खान को रातोंरात शोहरत मिली फिल्म बजरंगी भाईजान से। साल 2015 में आई इस फिल्म ने 321 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया था। सलमान खान और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। यह सलमान के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है.. और कबीर खान की पहली।

83 से उम्मीदें

83 से उम्मीदें

बजरंगी भाईजान के बाद कबीर खान ने फैंटम और ट्यूबलाइट जैसी फिल्में बनाईं, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। लिहाजा, अब 83 से बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म शानदार तो है ही.. यह देखना दिलचस्प होगा कि आंकड़ों के मामले में यह कहां तक जाती है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X