BOX OFFICE: ऋतिक की 'काबिल'.. जल्द करेगी इस सुपरहिट फिल्म को पीछे!
काबिल जल्द ही ऋतिक रोशन की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है।
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'काबिल' बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी काबिलियत दिखाने में सफल रही है। सिर्फ 40 प्रतिशत स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। काबिल अब तक 38.87 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
BOX OFFICE: एक दिन और.. फिर मुनाफा कमाएगी ऋतिक की 'काबिल'
गौरतलब है कि जल्द ही काबिल ऋतिक की सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे कर देगी। कोई मिल गया ने बॉक्स ऑफिस पर 48.1 करोड़ कमाया था। यानि की शनिवार को यदि काबिल 10 करोड़ से ज्यादा कमा लेती है, वह ऋतिक की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

16 सालों में ऋतिक रोशन ने 22 फिल्में की हैं। जिनमें से 1 हिट, 3 सुपरहिट, 4 ब्लॉकबस्टर और 2 सेमी हिट रही हैं। लेकिन वहीं, जहां सफलता है, वहां असफलता भी होगी ही.. इन 16 सालों में ऋतिक ने केवल 8 फ्लॉप फिल्में दी हैं।
बहरहाल, यहां देंखे ऋतिक रोशन की टॉप 10 फिल्में और उनकी कमाई-


Click it and Unblock the Notifications