मोहनजोदड़ो से बड़ी #Opening देगी 'काबिल'.. लेकिन रईस से पीछे!
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल रिलीज हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को ऋतिक की पिछली फिल्म मोहनजोदड़ो से बड़ी ओपनिंग मिलेगी।
रिलीज के साथ ही ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' तारीफें बटोर रही है। समीक्षकों के साथ साथ आम दर्शकों ने फिल्म को हिट करार दिया है। खासकर फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें, काबिल एक इमोशनल संस्पेंस थ्रिलर है।

शायद इन्हीं तारीफों का असर है कि काबिल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। सुबह के शोज की बात की जाए तो फिल्म को अच्छे खासे दर्शक मिले हैं। हां, लेकिन कहीं ना कहीं यह रईस से पीछे है। बता दें, दोनों फिल्मों के पास 5 दिनों का वीकेंड है।
Oppss.. 'रईस' की 10 निगेटिव बातें.. शाहरूख खान फैंस ना पढ़े!
लिहाजा, दोनों के पास बॉक्स ऑफिस कमाई के लिए अच्छा खासा समय है। वहीं, गणतंत्र दिवस की छुट्टी भी फायदेमंद साबित होगी। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो काबिल ऋतिक की पिछली फिल्म मोहनजोदड़ो से बड़ी ओपनर साबित होगी।
मोहनजोदड़ो ने 8.87 करोड़ की ओपनिंग दी थी, जबकि काबिल की ओपनिंग रिपोर्ट उससे कहीं ज्यादा बेहतर है। काबिल के लिए 40 प्रतिशत की occupancy देखी गई है, जबकि रईस के लिए यह आंकड़ा बढ़कर 80 प्रतिशत तक गया है।


Click it and Unblock the Notifications