BOX OFFICE: जंगली और नोटबुक की ठंडी शुरुआत - जानें पहले दिन का कलेक्शन
इस शुक्रवार दो बॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। विद्युत जामवाल की जंगली और डेब्यू कलाकार प्रनूतन- जहीर इकबाल की नोटबुक। जहां जंगली को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं नोटबुक को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि बता दें, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडी ओपनिंग दी है।
हॉलीवुड निर्देशक चक रसैल की एक्शन- ड्रामा फिल्म 'जंगली' ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 2.50 करोड़ के लगभग की ओपनिंग दी है। जबकि सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक को महज 1 करोड़ के लगभग की ओपनिंग मिली है। हालांकि नोटबुक को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा वीकेंड पर मिल सकता है।

गौरतलब है कि अभी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की केसरी और अमिताभ बच्चन- तापसी फिल्म की बदला भी छाई हुई है.. और अच्छी कमाई कर रही है। जाहिर है इसका प्रभाव भी नई रिलीज फिल्मों पर दिख रहा है। वहीं, आईपीएल मैच और अगले शुक्रवार रिलीज हो रही जॉन अब्राहम की फिल्म RAW की वजह से इन दो फिल्मों को उठने का मौका भी नहीं मिल पाएगा।
यहां जानें 2019 में रिलीज टॉप ओपनिंग फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











