'जुग जुग जियो' वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रविवार को वरुण- कियारा की फिल्म ने की शानदार कमाई

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फैमिली एंटरटेनर दर्शकों को पसंद आ रही है। शुक्रवार को 9.28 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद पहले वीकेंड तक फिल्म 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। रविवार को फिल्म ने 15 करोड़ के लगभग की कमाई है।

जुग जुग जियो को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में औसत प्रदर्शन दिखाया था, लेकिन ओपनिंग के साथ दर्शकों को सिनेमाघर की तरफ आर्कषित कर रही है। खासकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में फिल्म के आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी दिखी है।

jugjugg-jeeyo-weekend-box-office-collection-varun-dhawan-kiara-advani-film-enjoys-a-superhit-sunday

अब सभी ट्रेड एक्सपर्ट्स की निगाहें सोमवार के आंकड़ों पर टिकी हैं क्योंकि यही तय करेगा कि यह फैमिली एंटरटेनर कितनी दूर तक जाएगी। हालांकि, दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक होने की वजह से 6-7 करोड़ तक जाने की उम्मीद है। खास बात है कि फिल्म के बजट को देखते हुए इसे हिट होने के लिए 100 करोड़ क्लब तक पहुंचना चाहिए।

बता दें, फिल्म की रिलीज से पहले जब वरुण धवन से बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन को लेकर सवाल किया गया था, तो एक्टर ने कहा था, "ईमानदारी से कहूं तो, हम कितना भी अनुमान लगा लें, विश्लेषण करें और किसी फिल्म की भविष्यवाणी करें, लेकिन सच यही है कि यहां कोई फॉर्मूला नहीं होता है और कोई नहीं जानता कि बॉक्स ऑफिस पर क्या काम करता है। हमने हाल के दिनों में ऐसा देखा है। खासकर कोविड के बाद, चीजें बदल गई हैं, लेकिन एकमात्र चीज जो नहीं बदली है, वो ये कि लोग अभी भी थिएटर जाना और मनोरंजक फिल्म देखना पसंद करते हैं.."

बहरहाल, जुग जुग जियो अब इस साल की गिनी चुनी हिट हिंदी फिल्मों में शामिल होने के लिए तैयार है। इस साल बॉलीवुड की हिट और सुपरहिट फिल्मों में है- गंगूबाई काठियावाड़ी (128.89 करोड़), द कश्मीर फाइल्स (252.50 करोड़) , भूल भुलैया 2 (184.32 करोड़, अब तक)।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X