जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस DAY 4:मजबूती से टिकी है वरुण- कियारा की फिल्म, 2022 की टॉप फिल्मों में हो पाएगी शामिल!
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म 'जुग जुग जियो' बॉक्स ऑफिस पर तेज गति से आगे बढ़ रही है। चार दिनों में फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अपने चौथे दिन यानि की सोमवार को 4.82 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।
लंबे समय के बाद परिवार बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में जाते दिख रहे है। सभी पीढ़ी के लोग इस पारिवारिक ड्रामा के किसी ना किसी कैरेक्टर से खुद को रिलेट करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 2 मिलियन डॉलर तक की कमाई कर चुकी है।

राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फैमिली एंटरटेनर को सभी वर्ग के दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी से सभी को खूब इंप्रेस किया है। धर्मा प्रोडक्शंस की लॉकडाउन के बाद थिएटर में रिलीज होनेवाली यह पहली फिल्म है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'जुग जुग जियो' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में कहां तक पहुंच पाती है!
बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस के लिए साल 2022 काफी ठंडा रहा है। इस साल अब तक 17 हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें से सिर्फ दो सुपरहिट रही है.. जबकि आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी औसत से ऊपर रही है। बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है।
यहां देंखे 2022 की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-

द कश्मीर फाइल्स
इस साल की अब तक की एकमात्र सुपर-डुपर हिट फिल्म रही है विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स'.. फिल्म ने भारत में 252.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज में भी फिल्म अच्छी चली।

भूल भुलैया 2
वहीं, दूसरे नंबर है कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2। फिल्म ने अब तक 184.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और सुपरहिट हो चुकी है। अभी भी फिल्म की कमाई जारी है।

गंगूबाई काठियावाड़ी
25 फरवरी को आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'.. आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने 128 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से यह औसत कहलाई।

सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 66 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन भारी भरकम बजट की वजह से फिल्म सुपर फ्लॉप रही। फिल्म का बजट 300 करोड़ तक बताया जा रहा है।

बच्चन पांडे
अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार भी इस साल अपनी फिल्में बचा नहीं पाए। इस साल उनकी दूसरी बड़ी फ्लॉप रही बच्चन पांडे.. जिसने 50.25 करोड़ का कारोबार किया था।

जुग जुग जियो
फिलहाल 40 करोड़ कलेक्शन के साथ ये फैमिली एंटरटेनर चौथे नंबर पर है। लेकिन आने वाले दो दिनों में यह बच्चन पांडे की लाइफटाइम कलेक्शन को पार करेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ तक पहुंच सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











