जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस: वरुण- कियारा की फिल्म ने एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, टॉप 5 में शामिल

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म जग जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने 7 दिनों में 53.66 करोड़ का कलेक्शन किया। वीकेंड पर डबल आंकड़ों में कमाई करने के बाद, फिल्म थोड़ी धीमी पड़ी। लेकिन अपने दूसरे वीकेंड पर फिल्म आराम से 65 करोड़ तक पहुंच सकती है।

भारत में फिल्म ने शुक्रवार को 9.28 करोड़, शनिवार को 12.55 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 4.82 करोड़, मंगलवार को 4.52 करोड़, बुधवार को 3.97 करोड़ और गुरुवार को 3.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

jug-jugg-jeeyo-week-1-box-office-varun-dhawan-anil-kapoor-s-film-crosses-50-crore-mark

ट्रेड पंडितों की मानें तो जुग जुग जियो का लाइफटाइम कलेक्शन 75 करोड़ के लगभग जा सकता है। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फैमिली एंटरटेनर को सभी वर्ग के दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी से सभी को खूब इंप्रेस किया है।

बता दें, यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप 5 लिस्ट में शामिल हो चुकी है। इस साल कमाई के मामले में सबसे ऊपर रही है 'द कश्मीर फाइल्स' (252.50 करोड़), भूल भुलैया 2 (185 करोड़), गंगूबाई काठियावाड़ी (128 करोड़) और सम्राट पृथ्वीराज (66 करोड़).. इसके बाद है जुग जुग जियो।

गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस के लिए साल 2022 काफी ठंडा रहा है। इस साल अब तक 17 हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिनमें से सिर्फ दो सुपरहिट रही है.. जबकि आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी औसत से ऊपर रही है। बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X