..................... Jug Jugg Jeeyo Box Office: Varun Dhawan's 11th film to cross 100 crore mark on worldwide box office | 'जुग जुग जियो' बॉक्स ऑफिस- वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल हुई वरुण धवन की फिल्म - Hindi Filmibeat

'जुग जुग जियो' बॉक्स ऑफिस- वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल हुई वरुण धवन की फिल्म

By Filmibeat Desk

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'जुग जुग जियो' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर यह फिल्म भारत के साथ साथ ओवरसीज में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राज मेहता निर्देशित जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भारत में फिल्म 60 करोड़ पार कर चुकी है और कमाई अभी जारी है।

खास बात है कि इसी साल वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपने 10 साल पूरे किये हैं। इन 10 सालों में अभिनेता ने दर्शकों से खूब प्यार और सराहना बटोरी है। कॉमेडी, डांस और इमोशनल फिल्मों से लेकर वरुण सामाजिक संदेश वाली फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। कोई शक नहीं कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर वर्ग में उनके फैंस शामिल हैं।

jug-jugg-jeeyo-box-office-varun-dhawan-11th-film-to-cross-100-crore-mark-on-worldwide-box-office

वरुण की हाल ही रिलीज़ बहुचर्चित फिल्म जुगजुग जियो ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है । बता दें कि वरुण ने 10 सालों में अब तक कुल मिलाकर 14 फिल्मों में अभिनय किया है जिसमें से 11 फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की है।

जुग जुग जियो वर्ल्डवाइड 100 कमाने वाली वरुण की 11वीं फिल्म है। इससे पहले इस लिस्ट में शामिल फिल्में हैं- दिलवाले, जुड़वा 2, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, एबीसीडी 2, कलंक, सुई धागा, ढिशूम, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और स्ट्रीट डांसर..

खासकर साल 2012 से 2018 के बीच वरुण ने लगातार 11 बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दी हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अभिनेता आज के समय में निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद में शामिल है। उनकी आने वाली फिल्मों में है भेड़िया और बवाल.. जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही भेड़िया 25 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है, जबकि नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म बवाल अप्रैल 2023 में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X