BOX OFFICE: सलमान से अक्षय कुमार को धोबी पछाड़.. ताबड़तोड़ कमाई
वरूण धवन की फिल्म जुड़वा 2 धीरे धीरे इस साल की टॉप 2 फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। बता दें, अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा (133 करोड़) को पीछे कर फिल्म दूसरे नंबर पर आ चुकी है। जुड़वा 2 ने तीसरा वीकेंड खत्म होने तक 133 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
अब वरूण धवन की फिल्म से आगे सिर्फ और सिर्फ दौड़ रही है शाहरुख खान की 'रईस'। हालांकि रईस को अब पीछे कर पाना मुश्किल है.. क्योंकि इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं- गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार। लिहाजा, जुड़वा 2 के पास सिर्फ 3 दिन का समय है।

वरूण धवन के लिए यह किसी रिकॉर्ड से कम नहीं। उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान.. सभी सितारों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे किया है। इस साल वरूण की दोनों फिल्में (बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा 2) सुपरहिट रही है।
यहां जानें जुड़वा 2 का बॉक्स ऑफिस हिसाब किताब-


Click it and Unblock the Notifications











