BOX OFFICE..टूटे तीन धमाकेदार रिकॉर्ड..फिल्म का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी !
Recommended Video

वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 से जैसी उम्मीद थी फिल्म वैसा ही धमाका कर रही है। इस फिल्म ने चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर जो रिकॉर्ड तोड़े हैं उससे तो ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होनी तय ही है। चार दिन में इस फिल्म ने 77 करोड़ रुपए का आकड़ा पार लिया है।
इसी के साथ ही इसकी बंपर कमाई आगे भी धड़ल्ले से जारी रहेगी। बात की जाए जैकलीन फर्नांडिस की तो इस फिल्म ने जैकलीन ने अपनी तीन फिल्मों के पहले वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि जैकलीन की हाइएस्ट ग्रॉसर थी सलमान के साथ किक जिसने 233 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके अलावा 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म हाउसफुल 2 (114 करोड़), हाउसफुल 3 (107 करोड़) का कलेक्शन किया।
शाहरुख-अक्षय से भी बड़े खिलाड़ी निकले ये सुपरस्टार..सलमान को भी कर दिया पीछे !
वहीं जुड़वा 2 ने पहले वीकेंड 59.25 करोड़ का कलेक्शन कर अ जेंटलमैन (19.82 करोड़), रॉय (44 करोड़) और मर्डर 2 (46 करोड़) इन सबसे आगे निकल गई है और वो भी केवल तीन दिन में।
59.25 करोड़ जुड़वा 2 का तीन दिन का कलेक्शन है जबकि बाकी फिल्मों का तो ये लाइफटाइम कलेक्शन है। बहरहाल, इसी बात पर आइए नज़र डाल लेते हैं जैकलीन के बॉक्स ऑफिस पर..


Click it and Unblock the Notifications