HAFTA: बॉक्स ऑफिस पर सलमान - अक्षय - शाहरूख की लगी वाट....टॉप पर जुड़वा 2!
Recommended Video

2017 बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से अच्छा साल नहीं रहा है। सलमान खान से लेकर शाहरूख खान तक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़े तो अक्षय कुमार किसी तरह अपने शानदार प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस की इज़्जत बचाते रहे।
लेकिन अभी तक साल की सबसे बड़ी फिल्म शाहरूख खान स्टारर रईस ही है। पर अब एक हफ्ते की रिलीज़ के बाद, ट्रेड पंडितों की मानें तो बाहुबली 2 के बाद साल की सबसे बड़ी फिल्म वरूण धवन की जुड़वा 2 हो सकती है।

वहीं दिलचस्प बात ये है कि ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन से लेकर सलमान खान तक सब इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आज़मा चुके लेकिन किसी की फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।
लेकिन कयास की मानें तो वरूण धवन की जुड़वा 2, 150 करोड़ कमाने वाली साल की पहली फिल्म हो सकती है। और ट्रेड पंडितों ने फिल्म को लेकर अपने अपने आंकड़े बता दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications