BOX OFFICE: 'गोलमाल अगेन' से पहले.. ये बनी 2017 की No. 1 फिल्म.. ब्लॉकबस्टर!
वरूण धवन की फिल्म जुड़वा 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। बता दें, शाहरुख खान की रईस (137.51 करोड़) अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा (133 करोड़) को पीछे कर फिल्म टॉप पर आ चुकी है। जुड़वा 2 ने चौथा हफ्ता खत्म होते होते 137.81 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
2017 के बाद.. अब 2018 में ब्लॉकबस्टर धमाका.. तैयार हैं सुपरस्टार!
वरूण धवन के लिए यह किसी रिकॉर्ड से कम नहीं। उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान.. सभी सितारों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे किया है। इस साल वरूण की दोनों फिल्में (बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा 2) सुपरहिट रही है।

हालांकि जल्द ही गोलमाल अगेन सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए टॉप की पोजिशन हथियाने वाली है। लेकिन तब तक वरूण धवन सभी सुपरस्टार्स को पीछे कर नंबर वन का ताज़ एन्जॉय कर रहे हैं।
यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











