..................... Judgementall Hai Kya Day 3 Box Office | Judgementall Hai Kya Sunday Box Office Collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: कंगना- राजकुमार की 'जजमेंटल है क्या' का शानदार वीकेंड, जानें कलेक्शन

By Staff

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' ने पहले वीकेंड बेहतरीन कमाई की है। फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन धीरे धीरे वीकेंड पर फिल्म ने अच्छा क्रेज पकड़ लिया। पहले वीकेंड तक फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके पीछे खास वजह यह भी है कि इसके साथ ही रिलीज हुई 'अर्जुन पटियाला' औंधे मुंह गिरी है।

कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी फिल्म अर्जुन पटियाला को दर्शकों ने बुरी तरह नकार दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह चल रही है। 3 दिनों में फिल्म 5 करोड़ तक का कलेक्शन कर पाई है। साफ है कि फिल्म फ्लॉप हो चुकी है। और इसका फायदा मिला जजमेंटल है क्या को।

Judgementall Hai Kya

सुपर 30 और द लॉयन के किंग के साथ अब 'जजमेंटल है क्या' ने भी सिनेमाघरों में जगह बना लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले हफ्ते में 35 करोड़ तक का बिजनेस कर लेगी। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव के अभिनय की बेहद तारीफ की जा रही है।

यह साइकोलॉजिकल संस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का बजट 30 करोड़ तक का है, लिहाजा फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 60 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। 'जजमेंटल है क्या' के लिए फिलहाल यह मुश्किल आंकड़ा है, लेकिन नामुमकिन नहीं। इस शुक्रवार आ रही सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' से भी शायद ही यह प्रभावित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X