..................... Judgementall Hai Kya Day 1 Box Office | Judgementall Hai Kya Friday Box Office Collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'जजमेंटल है क्या' ने दी है अच्छी ओपनिंग- जानें पहले दिन का कलेक्शन

By Staff

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' सिनेमाघरों में आ चुकी है और फिल्म को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोगों को फिल्म का संस्पेंस पसंद आया है, वहीं कुछ को फिल्म कंटेंट के मामले में ठंडी लगी। बहरहाल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ऐवरेज ओपनिंग दी है।

शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। कोई शक नहीं कि वीकेंड पर यह आंकड़ा बढ़ सकता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक 17-18 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव के अभिनय की बेहद तारीफ की जा रही है।

Judgementall Hai Kya

इस साइकोलॉजिकल संस्पेंस थ्रिलर को बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल 'द लॉयन किंग' और 'सुपर 30' से टक्कर मिलेगी। इन दो फिल्मों के अलावा कई जगहों पर कबीर सिंह भी टिकी हुई है। बता दें, 'द लॉयन किंग' ने एक हफ्ते में 80 करोड़ से ऊपर कलेक्शन कर लिया है। इस वीकेंड फिल्म 100 करोड़ पहुंच सकती है।

यहां जानें 2019 में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X