जजमेंटल है क्या बॉक्स ऑफिस - दूसरे दिन कंगना - राजकुमार की उछाल, 55 प्रतिशत बढ़ी कमाई
कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर जजमेंटल है क्या ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस अच्छी उछाल मारी है और माना जा रहा है कि इसका फायदा तीसरे दिन फिल्म को और मिलेगा। गौरतलब है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत ओपनिंग की थी लेकिन धीरे धीरे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी अच्छा खासा असर दिख रहा है।
कंगना रनौत और राजकुमार राव की केमिस्ट्री और ट्यूनिंग पहले भी लोग क्वीन में पसंद कर चुके हैं। और इस फिल्म में भी उनकी जोड़ी को तारीफें मिल रही हैं। वहीं फैन्स का कहना है कि अंधाधुन के बाद बॉलीवुड को वापस एक अच्छी थ्रिलर मिली है।
जजमेंटल है क्या पहले ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के साथ क्लैश करने वाली थी लेकिन ऋतिक कोई भी निगेटिव बातें अपने आस पास नहीं चाहते थे इसलिए फिल्म की रिलीज़ डेट खिसका कर पहले ही कर दी गई। ऋतिक की फिल्म सुपर 30 अपने दूसरे हफ्ते में है और कंगना रनौत की फिल्म को टक्कर भी दे रही हैं।
बात करें जजमेंटल है क्या की तो फिल्म को लेकर फैन्स का मिला जुला रिस्पॉन्स है। कुछ लोगों को ये फिल्म बेहतरीन लग रही है तो बाकियों को ये कंगना की एक और औसत फिल्म ही लग पा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











