BOX OFFICE: 'जॉली एलएलबी 2' वीकेंड कलेक्शन.. अक्षय कुमार धमाका!
फिल्म जॉली एलएलबी 2 का वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें यहां। फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और फिल्म को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि क्रिटिक्स से फिल्म को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म है.. तो इंटरटेनमेंट भी है.. और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी।
[रईस- काबिल की सफलता को एन्जॉय कर रहा हूं]
जी हां, फिल्म जॉली एलएलबी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने पहले शुक्रवार यानि की ओपनिंग डे पर 13.20 करोड़ की कमाई की है। जबकि शनिवार को 17.31 करोड़ और रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 19.95 करोड़ तक चला गया। फिल्म ने अब तक 50.46 करोड़ की कमाई कर ली है।

बता दें, ओपनिंग के मामले में जॉली एलएलबी 2 शाहरूख खान की रईस से पीछे रही है। रईस ने क्लैश के बावजूद 20.42 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पहले हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
यहां जानें जॉली एलएलबी 2 का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











