BOX OFFICE: अक्षय कुमार का धमाका.. 5 फिल्में भी नहीं रोक पाई रास्ता!

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। जबकि उसके बाद लगभग 5 बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी है।

By Neeti

अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कायम रखी है। फिल्म तो हिट साबित हो ही चुकी है। लेकिन बता दें, जॉली एलएलबी 2 के बाद लगभग 5 पॉपुलर बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं.. लेकिन कोई भी इस फिल्म की कमाई को ना रोक सका।

[OUCH.. शूटिंग से पहले ही.. इन्हें हो गई अक्षय कुमार की फिल्म से प्रॉब्लम!]

गौरतलब है कि 100 करोड़ी क्लब में यह अक्षय कुमार की लगातार चौथी फिल्म है। भारत में फिल्म ने अब तक 112.97 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि ओवरसीज में फिल्म ने लगभग 34 करोड़ की कमाई की है।

jolly llb 2

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने 192.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 45 करोड़ के बजट पर तैयार इस फिल्म ने अब तक 151 प्रतिशत का शानदार मुनाफा कमा लिया है।

जॉली के लिए सबसे अच्छी बात यह रही है कि रिलीज के बाद लगभग 2 हफ्तों तक इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं आई। वहीं, रंगून रिलीज होते ही फ्लॉप रही। जिसका फायदा अक्षय की फिल्म को मिला। हालांकि फिर भी अक्षय की यह फिल्म ऋतिक रोशन की काबिल और शाहरूख खान की रईस से पीछे ही रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X