BOX OFFICE: साल की सबसे पहली सुपरहिट.. अक्षय कुमार के नाम.. जानें कलेक्शन!
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 जल्द ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री लेने वाली है। बता दें, फिल्म इस साल की अब तक की सबसे बडी हिट साबित हो सकती है।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 ने अपने दूसरे वीकेंड पर धमाल कर दिया। शनिवार और रविवार को फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर कमाई की है। रविवार को 7.24 करोड़ के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 95.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
[शाहरूख, अक्षय, सलमान खान.. इनका ही है दबदबा.. देंखे रिकॉर्ड]
बता दें, फिल्म के मुनाफे को देखकर इसे साल की पहली सुपरहिट फिल्म करार दे दिया गया है। हालांकि इससे पहले काबिल को भी यह तमगा दिया गया था। लेकिन फिर रईस- काबिल के कलेक्शन में हेरा- फेरी की खबरें तेज होने लगीं।

जल्द ही जॉली एलएलबी 2 जबर्दस्त कलेक्शन के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। खास बात यह है कि 100 करोड़ कमाने वाली जॉली एलएलबी 2 अक्षय कुमार की चौथी लगातार फिल्म होगी।
यहां जानें जॉली एलएलबी 2 का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications