BOX OFFICE: 'जॉली एलएलबी 2'.. 3 दिन.. और 100 करोड़ के करीब पहुंचे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का ओवरसीज और वर्ल्डवाइट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें यहां। फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई थी।
जैसी की उम्मीद थी अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने भारत में 3 दिनों में 50.46 (Gross- 70.64) करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि फिल्म ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है।
ओवरसीज में फिल्म ने 3 दिनों में 15.41 करोड़ के लगभग की कमाई की है। यानि की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 86.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

कोई शक नहीं कि एक, दो दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेेगी। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार की वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है।
[अक्षय कुमार और बॉक्स ऑफिस.. शाहरूख खान को देंगे टक्कर.. या....]
लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जॉली एलएलबी 2 अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी! बता दें, फिलहाल अक्षय कुमार की टॉप फिल्म है 131 करोड़ के साथ राउडी राथौड़..
फिलहाल जॉली एलएलबी 2 अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के साथ अच्छी बात यह है कि आने वाले 2 हफ्तों तक कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। अगली फिल्म 24 फरवरी को रंगून आएगी.. यानि तब तक अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











