BOX OFFICE: 'जॉली एलएलबी 2' का पहला हफ्ता.. जानें अक्षय कुमार की रिपोर्ट कार्ड!
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पार कर लिया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 भले ही बॉक्स ऑफिस धीरे धीरे आगे बढ़ रही हो, लेकिन फिल्म उम्मीद से काफी पीछे चल रही है। उम्मीद की गई थी कि फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। लेकिन फिलहाल फिल्म 77.71 करोड़ के साथ चल रही है।
[पहले टक्कर, अब एक साथ आएंगे दो सुपरस्टार.. अक्षय कुमार और..]
जॉली एलएलबी 2 ने गुरुवार को 5.03 कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। सात दिन.. यानि की एक हफ्ते में फिल्म 77.71 करोड़ तक पहुंच पाया है। लिहाजा, हो सकता है वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ क्लब में करीब पहुंच पाए।

जॉली पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली अक्षय कुमार की सातवीं फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है सुपरहिट फिल्म रूस्तम।
यहां जानें पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली अक्षय कुमार की फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications