BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2'.. दो दिनों में 30 करोड़ पार
फिल्म जॉली एलएलबी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें यहां। फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि क्रिटिक्स से फिल्म को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म है.. तो इंटरटेनमेंट भी है.. और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी।
[ये बन गई 2017 की पहली सुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार PROFIT]
जी हां, फिल्म जॉली एलएलबी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने पहले शुक्रवार यानि की ओपनिंग डे पर 13.20 करोड़ की कमाई की है। जबकि शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 17.31 करोड़ तक बढ़कर चला गया।
बता दें, ओपनिंग के मामले में जॉली एलएलबी 2 शाहरूख खान की रईस से पीछे रही है। रईस ने क्लैश के बावजूद 20.42 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
यहां जानें जॉली एलएलबी 2 का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications