BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2'.. तोड़ेगी 130 करोड़ का रिकॉर्ड!
जॉली एलएलबी 2 अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है। यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्में।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। 3 दिनों में.. यानि की अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने 50.46 करोड़ की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा इस हफ्ते 70 करोड़ तक जा सकता है।
[अक्षय कुमार और बॉक्स ऑफिस.. शाहरूख खान को देंगे टक्कर.. या....]
बहरहाल, जॉली एलएलबी 2 को हिट होने के लिए कम से कम 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना ही होगी। फिल्म 78 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। वहीं, अक्षय कुमार के क्रेज को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच जाएगी। लेकिन क्या यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी।

बता दें, अब तक अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है राउडी राथौड़.. फिल्म ने 131 करोड़ की कमाई की थी। उसके बाद अब तक कोई फिल्म वहां तक पहुंच नहीं पाई है। लेकिन जॉली एलएलबी 2 यह आंकड़ा पार कर सकती है क्योंकि फिलहाल जॉली के आगे कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है।
फिल्म के पास कमाई करने के लिए लगभग 2 हफ्तों से भी ज्यादा का समय है। अगली बड़ी फिल्म है रंगून.. जो 24 फरवरी को रिलीज हो रही है।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











