BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2'.. रणबीर, रणवीर से भी पीछे रह गए!
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 वैलेटाइन डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरे नंबर की फिल्म बन गई है। यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 भले ही बॉक्स ऑफिस धीरे धीरे आगे बढ़ रही हो, लेकिन फिल्म उम्मीद से काफी पीछे चल रही है। लेकिन फिल्म को वैलेंटाइन डे का जबर्दस्त फायदा मिला.. और फिल्म ने 9.07 करोड़ का कलेक्शन किया।
[अक्षय कुमार और बॉक्स ऑफिस.. शाहरूख खान को देंगे टक्कर.. या..]
लेकिन खास बात यह है कि वैलेंटाइन डे पर अक्षय कुमार अपनी फिल्म के साथ रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की फिल्मों को पीछे नहीं कर पाए। वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है गुंडे..

बहरहाल, जॉली एलएलबी 2 की बात करें तो फिल्म अब तक 72.68 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने बुधवार को 5.89 करोड़ की कमाई की है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी जॉली एलएलबी 2 अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी! बता दें, फिलहाल अक्षय कुमार की टॉप फिल्म है राउडी राथौड़..
यहां जानें वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications