..................... John abraham upcoming action movie attack pathan tehran Force 3 Ek villain 2 budget box office।जॉन अब्राहम की आने वाली एक्शन फिल्में अटैक, पठान, तेहरान, फोर्स 3, एक विलेन 2 बजट बॉक्स ऑफिस - Hindi Filmibeat

जॉन अब्राहम का Box Office पर 400 करोड़ का 5 बड़ा धमाका, बड़ी एक्शन फिल्मों की पूरी List

बॅालीवुड एक्टर जॉन अब्राहम बैक टू बैक एक्शन से भरी हुई कई बड़ी बॉक्स ऑफिस फिल्म के साथ लौट रहे हैं। जॉन अब्राहम को हिंदी सिनेमा का एक्शन सुपरस्टार बोला जाता है। आने वाले दिनों में जॉन अब्राहम जिन फिल्मों में दिखाई देंगे वो भी पूरी तरह से हाई लेवल के एक्शन से लबरेज होने वाली है।

जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा कब्जा करते हुए इस बार दिखाई देंगे। एक के बाद पांच एक्शन फिल्मों में सुनाई देने वाला है जॉन अब्राहम का नाम। सबसे दिलचस्प ये है कि पर्दे पर हर दफा जॉन अब्राहम केवल अपने एक्शन से भरे अंदाज में दिखाई देंगे।

John Abraham,

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडिस जैसी दमदार कास्ट के साथ जॉन अब्राहम का तूफानी रंग उनके फैंस को देखने को मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं कि जॉन अब्राहम की वो कौन सी फिल्में हैं जो कि पाइपलाइन में बनी हुई हैं।

जॉन अब्राहम पठान

जॉन अब्राहम पठान

जॉन अब्राहम की सबसे अहम फिल्म मानी जा रही है पठान। 2 साल से अधिक समय बाद शाहरुख खान अपनी इस एक्शन फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। शाहरुख हीरो तो उनके अपोजिट जॉन अब्राहम का रंग विलेन की तरह दिखाई देने वाला है। पठान फिल्म में जॉन अब्राहम ढेर सारे एक्शन से लबरेज सीन करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही क्लाइमैक्स में जॉन और शाहरुख का जबरदस्त एक्शन भी होगा। 200 करोड़ के बजट के साथ पठान फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

जॉन अब्राहम की अटैक

जॉन अब्राहम की अटैक

जॉन अब्राहम की अटैक भी इसी लिस्ट में शामिल है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जो एक्शन सीन दिखाए जायेंगे वो कभी किसी हिंदी फिल्म में नहीं दिखाया गया है। यह फिल्म में कहानी देशभक्ति आतंकवाद के ईद-गिर्द होगी। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म का सह निर्माण भी किया है। इस फिल्म का बजट भी 150 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है।

जॉन अब्राहम तेहरान

जॉन अब्राहम तेहरान

जॉन अब्राहम की एक और एक्शन से भरी फिल्म है तेहरान। जिसकी घोषणा हाल ही में की गई। इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर अधिक जानकारी तो नहीं आयी है लेकिन यह एक हाई बजट एक्शन फिल्म होगी। जिसकी कहानी भी देशभक्ति से जुड़ी होगी।

एक विलेन 2

एक विलेन 2

एक विलेन 2 में भी जॉन अब्राहम एक भिन्न भूमिका में दिखाई देंगे। प्यार और बदले की इस कहानी में जॉन अब्राहम अपने करियर का सबसे बड़ा सरप्राइज किरदार निभाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार एक खलनायक का मुकाबला दूसरे खलनायक के साथ होगा। ऐसे में फैंस के लिए फिर एक बार एक्शन का डबल डोज लेकर आएगी यह फिल्म। इस फिल्म का बजट भी 150 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है।हाई लेवल एक्शन और रोमांस फिल्म की कहानी में सबसे ऊपर पायदान पर होगा।

फोर्स 3

फोर्स 3

विपुल शाह की फोर्स के बाद जॉन अब्राहम फोर्स 3 भी बनाने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार फोर्स 3 के लिए जॉन अब्राहम ने सारे अधिकार हासिल कर लिए हैं। वह इस फिल्म के लिए फ्रेंचाइजी खड़ा करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि जॉन अब्राहम इसके लिए एक दमदार एक्शन कहानी की तलाश कर रहे हैं। स्क्रिप्ट लॉक होने के साथ जॉन अब्राहम इसे लेकर घोषणा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X