BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते- ओपनिंग के साथ जबरदस्त रिकॉर्ड- सीधे नंबर 1
Recommended Video

जॉन अब्राहम- मनोज बाजपेयी की फिल्म सत्यमेव जयते ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दी है। बता दें, यह जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी है। इतना ही नहीं, बल्कि यह बॉलीवुड सबसे बड़ी ए रेटेड ओपनिंग फिल्म भी साबित हुई है। कोई शक नहीं कि मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म वीकेंड पर धमाका करेगी।
सलमान खान नहीं, 'धूम 4' में इन दो सुपरस्टार की हो सकती है एंट्री
सत्यमेव जयते भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते एक इंसान की लड़ाई है। फिल्म में काफी खून खराबा और कुछ ऐसे डॉयलोग्स हैं, जिस वजह से फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। लेकिन फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग ने जॉन की स्टारडम का असर दिखा दिया। परमाणु की सफलता के बाद जॉन की फैन फॉलोइंग दुगुनी हो चुकी है।

खास बात है कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में टॉप 5 फिल्में मिलाप झावेरी द्वारा निर्देशित ही हैं। ग्रैंड मस्ती और मस्तीज़ादे जैसी एडल्ड कॉमेडी के बाद मिलाप झावेरी ने सत्यमेव जयते के साथ लोगों को दिखा दिया कि एक्शन फिल्मों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
यहां जानें 'ए' रेटेड सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications