BOX OFFICE: सत्यमेव जयते का पहला वीकेंड- 5 दिनों का शानदार सफर- जानें कलेक्शन
Recommended Video

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते बुधवार यानि की 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। बता दें, 20.52 करोड़ की शानदार कलेक्शन के साथ यह जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। लेकिन दूसरे दिन से कमाई थोड़ी नीचे गिरी.. लिहाजा, 5 दिनों के लंबे वीकेंड तक फिल्म ने 56.91 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
'सलमान खान मुझे फिल्म बनाने के लिए पूरी छूट देते हैं'
खास बात है कि सत्यमेव जयते छोटे बजट की फिल्म है। फिल्म को हिट होने के लिए 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर करना है जो कि मुश्किल नहीं है। इस हफ्ते फिल्म आराम से 20 करोड़ की कमाई कर लेगी और फिल्म का आंकड़ा 75 करोड़ पार जाएगा।

ट्रेड पंडितों की मानें तो यह जॉन अब्राहम की सबसे ज्यादा कमाने वाली सोलो फिल्म साबित हो सकती है। ए सर्टिफिकेट और कम स्क्रीन के बावजूद सत्यमेव जयते ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत रखी है। खासकर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पर फिल्म धूम मचा रही है।
यहां जानें जॉन अब्राहम के फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications