BOX OFFICE: सत्यमेव जयते का पहला हफ्ता- 7 दिनों तक शानदार कलेक्शन
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म बुधवार यानि की 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हुई थी। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली, साथ ही पूरे हफ्ते फिल्म ने शानदार कमाई की है। 7 दिनों में फिल्म ने 64.64 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि दूसरे वीकेंड में फिल्म 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
सलमान खान के 30 साल- BOX OFFICE दबंग
यह जॉन अब्राहम की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हो सकती है। खास बात है कि सत्यमेव जयते छोटे बजट की फिल्म है। लिहाजा, फिल्म ने पांच दिनों की कमाई के बाद ही मुनाफा कमाना शुरु कर दिया। परमाणु के बाद 2018 में यह जॉन की दूसरी बड़ी हिट है।

ए सर्टिफिकेट और कम स्क्रीन के बावजूद सत्यमेव जयते ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत रखी है। खासकर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पर फिल्म धूम मचा रही है। यही वजह है कि अक्षय कुमार की गोल्ड से क्लैश होने के बावजूद अच्छा बिजनेस कर रही है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications