BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते- दूसरे दिन भी मचाया तहलका- जानें कलेक्शन
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते बुधवार यानि की 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। बता दें, 20.52 करोड़ की शानदार कलेक्शन के साथ यह जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। वहीं, दूसरे दिन यानि की गुरुवार को सत्यमेव जयते ने 7.92 करोड़ की कमाई की है।
यानि की दो दिनों में सत्यमेव जयते ने कुल 28.44 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो शनिवार- रविवार को फिल्म का कलेक्शन फिर से ऊपर जाने वाला है। उम्मीद है कि सत्यमेव जयते पहले वीकेंड तक ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

सत्यमेव जयते जॉन अब्राहम की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म ने गोल्ड से क्लैश होने के बावजूद बेहतरीन शुरुआत दिखाई है। यह सिर्फ जॉन की ही नहीं.. निर्देशक मिलाप झावेरी की भी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह जॉन की सबसे बड़ी फिल्म बनती है!
यहां जानें जॉन अब्राहम के फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications











