Box Office Day 1: सूर्यवंशी के सामने जॅान की सत्यमेव जयते 2 की पहले दिन की कमाई ने चौंकाया, अंतिम देगी टक्कर
जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने सत्यमेव जयते 2 को मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट अनुसार जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 को बॅाक्स आफिस पर कमाई के लिहाज से कमाल की कमाई नहीं मिली है जिसकी उम्मीद पहले दिन की जा रही थी।
बता दें कि सत्यमेव जयते 2 की बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत है। जॅान अब्राहम की यह फिल्म सत्यमेव जयते की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म की सीक्वल है। ऐसे में फैंस को यह अधिक उम्मीद थी कि सत्यमेव जयते के पहले दिन की कमाई पर्दे पर जॅान अब्राहम की कीमत जरूर दिखाएगी।

ताजा रिपोर्ट अनुसार सिनेमाघर में सत्यमेवत जयते 2 की शुरुआत धीमी मानी जा रही है। सिंगल सिनेमाघर में दर्शकों की पहली पसंद सत्यमेव जयते 2 बना हुआ है। मल्टीप्लेक्स में सत्यतमेव जयते 2 को सूर्यवंशी से नुकसान हुआ है। बिहार, यूपी, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में सत्यमेव जयते 2 का रिएक्शन जबरदस्त रहा है।

सत्यमेव जयते 2 की पहले दिन की कमाई
बॅाक्स आफिस इंडिया की रिपोर्ट अनुसार सत्यमेव जयते 2 की पहले दिन की कमाई 3 करोड़ रही है। मुंबई और हैदराबाद में फिल्म को बढ़त मिलने की उम्मीद वीकेंड पर की जा रही है। देखा जाए तो सत्यमेव जयते 2 के मेकर्स ने जॅान अब्राहम को तीन किरदार में पेश कर जो रिस्क लिया है वो दर्शकों को सिनेमाघर में लेकर आने में सफल नहीं हो पा रहा है। सत्यमेव जयते 2 के बजट की बात की जाए तो यह कुल मिलाकर 50 करोड़ के करीब है।

सत्यमेव जयते 2 का बजट 50 करोड़ बड़ा चैलेंज
ऐसे में अगर यह फिल्म 50 करोड़ से अधिक का बिजनसे भी कर लेती है तो कमाने वाली फिल्म बन सकती है। दूसरी तरफ सिनेमाघर में सलमान खान, आयुष शर्मा की अंतिम रिलीज हो रही है। सलमान खान ने सत्यमेव जयते 2 के अगले दिन अंतिम को रिलीज करने का फैसला लिया। कोरोना काल के बीच यह सलमान खान की पहली फिल्म है जो कि पर्दे पर दिखाई देगी।

अंतिम बॅाक्स आफिस पर पहले दिन की कमाई का अनुमान
ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि अंतिम बॅाक्स आफिस पर पहले दिन 13 से 15 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। अंतिम की स्क्रीन की गिनती भी सत्यमेव जयते 2 से अधिक है। इसकी वजह यह सलमान खान की फिल्म है। भले ही फिल्म में उनका रोल 1 घंटे का क्यों ना हो। बजट की बात की जाए तो अंतिम को 25 करोड़ रुपए के बजट के साथ बनाया गया है।

सूर्यवंशी का क्रेज बरकरार
दूसरी तरफ सत्यमेव जयते 2 के मुकाबले सूर्यवंशी का क्रेज दर्शकों पर सबसे अधिक रहा है। सूर्यवंशी ने रिलीज के साथ ही बॅाक्स आफिस पर 26 करोड़ की ओपनिंग दी थी। वैसे यह भी है कि स्क्रीन की गिनती का काफी बड़ा असर कमाई पर पड़ता है। सत्यमेव जयते 2 को केवल 2500-2600 स्क्रीन मिलने की खबर है।विदेश में सत्यमेव जयते 2 को 1000 स्क्रीन मिले हैं।

सूर्यवंशी बड़े स्तर पर 4500-5000 स्क्रीन पर रिलीज का फायदा
सूर्यवंशी बड़े स्तर पर 4500-5000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। सूर्यवंशी के मुकाबले सत्यमेव जयते 2 काफी पीछे रह गई है। पहले दिन सूर्यवंशी ने 26.29 करोड़, दूसरे दिन 23.85 करोड़,तीसरे दिन 26.94 करोड़, चौथे दिन 14.51 करोड़ और पांचवे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 11.22 करोड़ का कलेक्शन किया। अभी तक सिनेमाघर में सूर्यवंशी की कमाई का सिलसिला रफ्तार से जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











