BOX OFFICE: अक्षय कुमार के साथ क्लैश- लेकिन अच्छी ओपनिंग देगी ये एक्शन फिल्म
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हो रही है। एक्शन और देशभक्ति को जज्बा लिये यह फिल्म अब काफी सुर्खियां बटोर रही है। जॉन फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। ऐसे में फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि इसी साल जॉन ने परमाणु जैसी हिट फिल्म दी है। जिसका फायदा सत्यमेव जयते को भी जरूर मिलेगा।
टाईगर श्राफ की बागी 3- एक और धमाकेदार फिल्म की तैयारी- कौन होगी एक्ट्रेस!
ट्रेड पंडितों की मानें तो सत्यमेव जयते 6-8 करोड़ तक की धमाकेदार ओपनिंग दे सकती है। बता दें, यह अक्षय कुमार की गोल्ड के साथ क्लैश हो रही है। लेकिन चूंकि 15 अगस्त देशभर में छुट्टी होती है तो फिल्म को ओपनिंग पर फायदा मिल सकता है।

सत्यमेव जयते लगभग 2000-2200 स्क्रीन पर रिलीज होगी। जबकि गोल्ड 3500 तक स्क्रीन बटोर सकती है। लेकिन सिंगल स्क्रीन पर जॉन की फिल्म को फायदा मिल सकता है। फिल्म में काफी एक्शन का तड़का भी है। वहीं, यदि वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा तो वीकेंड तक फिल्म 35 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है।
यहां जानें सत्यमेव जयते का कैसा होगा बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications