BOX OFFICE: 10 दिनों तक सत्यमेव जयते का धमाका- जॉन अब्राहम की फिल्म सुपरहिट
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हुई है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली, साथ ही पूरे हफ्ते फिल्म ने शानदार कमाई की है। 10 दिनों में फिल्म ने 76.91 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, सत्यमेव जयते हिट हो चुकी है। जबकि दूसरे वीकेंड तक फिल्म आराम से 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
सलमान खान से क्लैश करेंगे ये सुपरस्टार- बॉक्स ऑफिस पर मचेगा दंगल
खास बात है कि फिल्म ने अपना बजट भी पार कर लिया है और अब मुनाफा कमा रही है। सत्यमेव जयते 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। साथ ही यह जॉन अब्राहम की सबसे ज्यादा कमाने वाली सोलो फिल्म भी बन चुकी है।

ए सर्टिफिकेट और कम स्क्रीन के बावजूद सत्यमेव जयते ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत रखी है। खासकर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पर फिल्म धूम मचा रही है। यही वजह है कि अक्षय कुमार की गोल्ड से क्लैश होने के बावजूद अच्छा बिजनेस कर रही है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications