BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की परमाणु- पहले वीकेंड ही दमदार कलेक्शन.. जानें मुनाफा!
जॉन अब्राहम और डायना पेंटी स्टारर फिल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण ने बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। दर्शकों ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉस दिया है। फिल्म की कहानी लोगों पसंद आई है। परमाणु ने अपने पहले वीकेंड पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को आईपीएल फाइनल होने के बावजूद फिल्म ने 8.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
सलमान खान की दबंग 3 के साथ, अजय देवगन की फिल्म भी FINAL
फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें, फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिलहाल यह मुश्किल नहीं लगता है। लेकिन असली हाल सोमवार की कमाई से ही सामने आएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की सैटेलाइट, म्यूजिक, डिजिटल और ओवरसीज़ राइट्स 27 करोड़ में बिके हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 20 करोड़ कमा चुकी है। लिहाजा, अब तक 9 करोड़ का प्रॉफिट कमा चुकी है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











