BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की परमाणु.. शानदार.. यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन!
Recommended Video

जॉन अब्राहम और डायना पेंटी स्टारर फिल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। फिल्म की कहानी लोगों पसंद आई है। परमाणु ने अपने पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दिखाई है।
परमाणु ने ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ की कमाई की है। जिसे हम अच्छी ओपनिंग मान सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड पर यह आंकड़ा बढ़ सकता है.. यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिले। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

बता दें, फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिलहाल यह मुश्किल नहीं लगता है। लेकिन असली हाल सोमवार से ही सामने आएगा।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications











