..................... पागलपंती वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Pagalpanti Weekend Box Office Collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की 'पागलपंती' का बुरा हाल- वीकेंड में सिर्फ इतना रहा कलेक्शन!

By Staff

अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनी फिल्म पागलपंती ने शुक्रवार को 7 करोड़ की कमाई के साथ ऐवरेज शुरुआत की थी। लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की बजाए और नीचे गिर गई। बता दें, तीन दिनों में फिल्म महज 19.50 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है। जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज स्टारर इस कॉमेडी फिल्म पर निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी प्रभाव पड़ा है।

फिल्म को जहां समीक्षकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं आम पब्लिक ने भी औसत रिस्पॉस ही दिया था। ट्रेड पंडितों की मानें तो सोमवार से फिल्म का सफर और भी मुश्किल होने वाला है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर पागलपंती को आयुष्मान खुराना की बाला और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मरजावां से जबरदस्त टक्कर मिल रहा है। जहां बाला अपने तीसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी हुई है, वहीं मरजावां को पागलपंती के निगेटिव रिस्पॉस का फायदा मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X