First Review: जॅान अब्राहम की 'बाटला हाउस' दमदार थ्रिलर, नेशनल अवॅार्ड की मांग !
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास लोगों को ये फिल्म दिखाई गई। बता दें कि फिल्म देखने के तुरंत बाद लोगों ने फिल्म से जुड़ी अपनी प्रतिक्रिया को जाहिर किया है।
इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद तमाम फिल्म क्रिटिक्स और सेलेब्स ने मूवी को सुपरहिट बताया है। कई ऐसे क्रिटिक्स हैं जिन्होंने बाटला हाउस के 15 अगस्त के लिए मस्ट वॅाच बताया है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ये फिल्म के सामने कल सिनेमाघर में मिशन मंगल भी रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार और जॅान अब्राहम इस बात को पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह फिल्म के बीच किसी तरह का क्लैश नहीं मानते हैं। दर्शक दोनों फिल्म को पसंद करेंगे। लेकिन फिल्म की ओपनिंग और पहले दिन की कमाई इस बात को साफ तौर पर जाहिर कर देगी कि कौन सी फिल्म बाजी मारने वाली है। फिलहाल चलिए जानते हैं बाटला हाउस के पहले रिव्यू में ट्विटर पर किस तरह का रिएक्शन आया है..


Click it and Unblock the Notifications











