BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस'- वीकेंड पर फिल्म का दमदार कलेक्शन

By Staff

जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। चार दिनों में फिल्म 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। मिशन मंगल से क्लैश होने की वजह से फिल्म की कमाई पर प्रभाव दिखा, लेकिन कम बजट होने की वजह से फिल्म सफल रहेगी। अब सोमवार से बाटला हाउस की कमाई कैसी रहती है, इस पर फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन निर्भर करता है।

रविवार को फिल्म ने 10 से 11 करोड़ के लगभग की कमाई की है। लिहाजा, पहले वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन 46 करोड़ तक पहुंच चुका है। ट्रेड पंडितों की मानें तो दर्शकों के क्रेज को देखते हुए बाटला हाउस 80 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।

Batla House

फिल्म के कंटेंट को लोगों ने पसंद किया है, लिहाजा इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। बाटला हाउस और मिशन मंगल दोनों ही फिल्में देशभक्ति की कहानी कहती है। वहीं, पारिवारिक दर्शकों के अनुकूल है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।

यदि वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई जारी रही, तो बाटला हाउस जॉन अब्राहम की सोलो सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'बाटला हाउस एनकाउंटर केस' पर आधारित है।

अच्छी बात है कि फिलहाल 30 अगस्त (साहो) तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, बाटला हाउस और मिशन मंगल 15 दिनों तक कमाई कर सकती है। जॉन की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखा जाए तो देशभक्ति में लिपटी उनकी फिल्में बेहतर बिजनेस करती है। दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। परमाणु हो या 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज सत्यमेव जयते.. जॉन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X