BOX OFFICE: 'मिशन मंगल' के सामने डटकर खड़ी है जॉन की 'बाटला हाउस'- जानें कुल कलेक्शन
जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस ने सिनेमाघरों में दूसरा वीकेंड भी सफलतापूर्वक पार कर लिया है। 12 दिनों की कमाई के साथ फिल्म ने 86.04 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि कमाई अभी भी जारी है। अक्षय कुमार की मिशन मंगल भले ही 160 करोड़ तक पहुंच चुकी है। लेकिन बाटला हाउस ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाए रखी है। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की है। वहीं, सोमवार को बाटला हाउस ने 2.26 करोड़ का कलेक्शन दिया है।

बाटला हाउस जॉन अब्राहम की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हो सकती है। वहीं, 100 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद भी लगाई जा रही है। लेकिन इस शुक्रवार 'साहो' की रिलीज के साथ ही बाटला हाउस और मिशन मंगल के कमाई की गति काफी धीमी हो जाएगी। बता दें, फिलहाल जॉन की सोलो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है 'सत्यमेव जयते'.. और मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 2'।
यहां जानें जॉन अब्राहम के फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications











