BOX OFFICE: दूसरे दिन भी डटी हुई है जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' - दमदार कलेक्शन

जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस गुरुवार को देशभर में रिलीज हो चुकी है। बेहतरीन ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई की है। मिशन मंगल से क्लैश होने की वजह से फिल्म की कमाई पर प्रभाव दिख रहा है। लेकिन फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बाटला हाउस पहले वीकेंड तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

फिल्म ने शुक्रवार को 8.84 की कमाई की है। यानि की फिल्म का कुल कलेक्शन 25 करोड़ के लगभग पहुंच चुका है। जॉन की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखा जाए तो देशभक्ति में लिपटी उनकी फिल्में बेहतर बिजनेस करती है। दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। परमाणु हो या 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज सत्यमेव जयते.. जॉन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। 'बाटला हाउस' से भी वैसी ही उम्मीदें हैं।

Batla House

'बाटला हाउस एनकाउंटर केस' लंबे समय से सुर्खियों में रही थी, लिहाजा इस केस से सभी वाकिफ हैं। लेकिन फिर भी फिल्म में एक संस्पेंस कायम रखा गया है। जिस वजह से दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

कोई शक नहीं कि बाटला हाउस और मिशन मंगल को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों का काफी फायदा मिला है। दोनों ही फिल्में कहीं ना कहीं देशभक्ति की कहानी कहती है। वहीं, पारिवारिक दर्शकों के अनुकूल है। यदि वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई जारी रही, तो बाटला हाउस जॉन अब्राहम की सोलो सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X