BOX OFFICE: अक्षय कुमार को टक्कर देगी जॉन की 'बाटला हाउस'- कैसा रहेगा ओपनिंग कलेक्शन!
15 अगस्त को अक्षय कुमार की मिशन मंगल के सामने रिलीज हो रही है जॉन अब्राहम की बाटला हाउस। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। मिशन मंगल की शोर के बीच बाटला हाउस ने भी अपनी जगह बनाई हुई है। खासकर अपने कंटेंट को लेकर फिल्म काफी चर्चा में है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म गुरुवार को अच्छी ओपनिंग देने वाली है।
जॉन की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखा जाए तो देशभक्ति में लिपटी उनकी फिल्में बेहतर बिजनेस करती है। दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। परमाणु हो या 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज सत्यमेव जयते.. जॉन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। कोई शक नहीं कि 'बाटला हाउस' को भी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों का फिल्म को काफी फायदा मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











