..................... John Abraham asked during an intimate scene with Bipasha Basu and Pooja Bhatt was shocked. - Hindi Filmibeat

जब बिपाशा बसु के साथ इंटिमेट सीन से पहले जॉन अब्राहम ने किया ऐसा सवाल, डायरेक्टर हुई थी हैरान

john abraham, bipasha basu

Bipasha Basu John Abraham Intimate Scene: कई बार फिल्मों की शूटिंग के दौरान सितारों के बीच में कुछ ऐसा हो जाता है जिनके चर्चे सालों तक बॉलीवुड गलियारों में चलते रहते हैं। आज हम आपको साल 2003 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'जिस्म' से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म के दौरान जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का एक इंटीमेट सीन भी था और इसी से जुड़ा हुआ एक किस्सा भी है।

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की फिल्म 'जिस्म' को अमित सक्सेना द्वारा डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म को पूजा भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में जितने भी बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम के बीच इंटीमेट सीन शूट किए गए उन पर पूजा ने बेहद बारीकी से नजर रखी। उस समय इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर नहीं होते थे। इसीलिए पूजा अपने हिसाब से यह काम करती थी। बताया तो यह भी जाता है की पूजा भट्ट सेट पर इस बात का बहुत अच्छे से ध्यान रखती थी कि बिपाशा बसु के हॉट सीन शूट करते दौरान वह फिल्म के क्रू के सामने सहज हैं भी कि नहीं।

इसी बीच इंटीमेट सीन के दौरान पूजा ने बिपाशा से सवाल किया कि वह उस सीन को शूट करने में सहज है? लेकिन बिपाशा बसु से पहले जॉन अब्राहम ने पूजा भट्ट को कहा कि मेरे कंफर्ट का क्या? एक्टर के इस सवाल को सुनते ही पूजा काफी हैरान हो गई और उन्हें अभी तक यह लगता था कि इंटिमेट सीन में सिर्फ अभिनेत्रियां ही असहज होती हैं। यह काफी ज्यादा आश्चर्य जनक था और आपको बता दें कि बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की यह फिल्म काफी बेहतरीन साबित हुई थी।

Read more about: john abraham bipasha basu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X