Pagalpanti Box Office Prediction: अक्षय की हाउसफुल 4 को टक्कर देगी जॉन-अनिल की जोड़ी !
इस शुक्रवार रिलीज हुई है जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती। अक्षय कुमार की दिवाली रिलीज के बाद ये दूसरी कॅामेडी फिल्म है जो दर्शकों के सामने आ रही है।
एक लंबी कास्ट के साथ पुलकित सम्राट, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला, और सौरभ शुक्ला के साथ निर्देशक अनीस बज्मी ने बिना किसी दिमाग वाली फिल्म को दर्शकों के लिए परोसा है।

इस बीच ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ये फिल्म हाउसफुल 4 की कमाई को टक्कर दे सकती है। आपको बता दें कि हाउसफुल 4 ने पहले दिन की कमाई 19 करोड़ के करीब रही। सुपरहिट फ्रेंचाइजी होने का फायदा हाउसफुल 4 को मिला है। ऐसे में जॅान की फिल्म पागलपंती से 19 करोड़ तो नहीं लेकिन बेहतरीन कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











