BOX OFFICE पर धड़क की धीमी शुरूआत, जानिए कैसी हुई है फिल्म की ओपनिंग
Recommended Video

इशान खट्टर और जान्हवी कपूर स्टारर धड़क रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म ने एक धीमी शुरूआत की है। अगर ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने सुबह के शो में केवल 15 - 18 फीसदी की ओपनिंग की है। और अगर इस लिहाज़ से देखा जाए तो फिल्म केवल 5 - 6 करोड़ की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है।
हालांकि सुबह के शो ज़्यादातर खाली इसलिए भी हैं कि फिल्म की मुख्य जनता यानि कि यंग लोग आज स्कूल कॉलेज में बिज़ी हैं। इसलिए माना जा रहा है कि ये स्थिति शाम तक के शो में बदल जाएगी। वहीं फिल्म के रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ के बाद शाम के शो भी फिल्म की ओपनिंग में भारी फेरबदल कर सकते हैं।

हालांकि धड़क के लिए सबसे बड़ी मुश्किल है सैराट से हो रही तुलना से पार पाना। फिल्म को पूरी तरह, मराठी ब्लॉकबस्टर के स्तर से आंका जा रहा है जो कि इशान खट्टर और जान्हवी कपूर के हित में काम नहीं कर रहा है। सैराट एक आम लड़का लड़की की आम सी कहानी थी।
जबकि धड़क में पूरा धर्मा प्रोडक्शन्स का चटक तड़का लगाया गया है और इस प्रेशर में धड़क का डेब्यू कपल, जान्हवी कपूर और इशान खट्टर बुरी तरह फंस चुका है। जानिए कुछ बॉलीवुड डेब्यू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications











