BOX OFFICE: धमाकेदार ओपनिंग- या संजू के सामने औंधे मुंह गिरेगी ये सुपरहिट रीमेक
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क इस शुक्रवार यानि की 20 जुलाई को दर्शकों के सामने आने वाली है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं करण जौहर। बता दें, यह ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म सैराट की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। लिहाजा, फिल्म को लेकर काफी बेसब्री है। वहीं, श्रीदेवी की बेटी होने की वजह इंडस्ट्री जाह्नवी के डेब्यू को लेकर भी काफी उत्साहित है।
शाहरुख के बाद, 'ज़ीरो' से कैटरीना कैफ की पहली झलक- बेहद दमदार
ट्रेड पंडितों की मानें तो धड़क बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग देगी। हालांकि फिल्म के कलेक्शन पर रणबीर कपूर की संजू प्रभाव डाल सकती है। संजू 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.. और अपने तीसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है।

हालांकि फिल्म का 100 करोड़ पार करना मुश्किल ही लगता है। लेकिन फिल्म का सफर मुख्य तौर पर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करता है। चूंकि यह सैराट की रीमेक है.. जाहिर है फिल्म से धड़क की काफी तुलना की जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि शशांक खेतान ने फिल्म को कितना अलग दिखाने की कोशश की है।
यहां जानें कैसा रहेगा धड़क का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











